महासुमंद

महासमुंद:राइस मिल से सामान चोरी, अज्ञात चोरों ने चावल, गैस सिलेंडर और तिरपाल उड़ाया

महासमुंद। आदर्श नगर निवासी राइस मिल संचालक ने अपनी मिल से करीब 25 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी होने की शिकायत महासमुंद थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार अज्ञात चोरों ने मिल परिसर से 10 कट्टा चावल, एक एलपीजी गैस सिलेंडर और एक तिरपाल चोरी कर लिया।
प्रार्थी के मुताबिक घटना 6 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे से 7 अक्टूबर की सुबह 6 बजे के बीच हुई। चोरों ने चोरी के दौरान चेहरे पर गमछा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। चोरी किए गए चावल को CG06GZ8886 नंबर की गाड़ी में लादकर ले जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
मिल संचालक ने ग्राम खैरा निवासी कोमल नामक युवक पर संदेह जताते हुए पुलिस से पूछताछ और निगरानी की मांग की है। पुलिस ने मामले में धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!