कोमाखान: गाली गलौज कर पिटाई

कोमाखान@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है। टियन कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह साकिन बोईरगांव थाना कोमाखान जिला महासमुंद का निवासी है कि दिनांक 03/10/2025 दिन शुक्रवार को रात करीबन 10.00 बजे घर के सामने देवीलाल यादव, शिवकुमार यादव, परेश यादव एवं इनके साथी गाली गलौज कर रहे थे यहां पर गाली गलौच मत करो, घर मे मेहमान आये हुए है बोला और कुछ मेहमानो के साथ दशहरा देखने बस्ती अंदर चला गया । दो घंटे के बाद जब दशहरा देखकर घर वापस आया और घर मे था तब देवीलाल यादव द्वारा फोन कर पूछा कहां है तब बोला घर के सामने खडा हूं तब देवीलाल यादव, शिवकुमार यादव, परेश यादव तीनो एवं अपने साथियों के साथ आये तब उनको बोला घर के दरवाजा को क्यों तोडे हो बोलने पर तु कौन होता है हमें गाली देने से मना करने वाला बोलकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर देवीलाल यादव द्वारा धक्का देकर जमीन में गिरा दिया और हाथ मुक्का से देवीलाल , शिवकुमार यादव, परेश यादव एवं उनके साथियो द्वारा मारपीट किये है , मारपीट करते देखकर पत्नी कौशिल्या साहू एवं डेड़ सास नरेश्वरी साहू एवं भाई प्रेमलाल साहू बीच बचाव करने आये तो पत्नी एवं डेड़ सास नरेश्वरी साहू के साथ भी धक्का मुक्की किये एवं मारपीट करने से सिने में दर्द है एवं नाक मे चोंट आकर खून बहने लगा एवं तब भाई प्रेमलाल साहू द्वारा डायल 112 को फोन कर बुलाया तब डायल 112 की मदद से सीएचसी बागबाहरा लेकर गये ईलाज कराये है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















