महासमुंद: रायल्टी का पैसा चाहिये कहकर पिटाई जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत लोहे से पिटाई का मामला सामने आया है।खेलू ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 02 ग्राम चिंगरौद महासमुंद मे रहता है। पढा लिखा नहीं है, लाफिन रेत खदान में रोजी मजदूरी का काम करता है। कि दिनांक 16/01/2026 के करीबन 18:30 बजे हाईवा वाहन क्र0 CG04QA7537 के ड्रायवर ने फोन कर मुंशी सागर कुंगवानी को बताया कि ग्राम बम्हनी में हाईवा वाहन क्र0 CG04QA7537 को एक व्यक्ति रोककर रखा है जिस पर सागर कुंगवानी ने देखने भेजा था तब स्वयं और गुलशन यादव, खिलावन ध्रुव तीनो, गुलशन यादव के मोटर सायकल से राजू यादव के फैक्ट्ररी के पास ग्राम बम्हनी पहुंचे जहां हाईवा वाहन क्र0 CG04QA7537 के पास मोनेश यादव खडा था जिसे जाकर पुछा गाडी को क्यों रोके हो पुछने पर मोनेश यादव द्वारा तुम लोग रेत खदान से पैसा कमा रहे हो मुझे भी रायल्टी का पैसा चाहिये कहकर बोलने लगा तब स्वयं बोला हम लोग मजदूर है हम कहां से पैसा देगें बोलने पर इतने में मोनेश यादव द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे लोहे से मारपीट करने लगा है जिससे सिर में चोट लगा घटना को गुलशन यादव, खिलावन ध्रुव देखे एवं सुने व बीच बचाव किये है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























