तुमगांव: शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ मामला दर्ज

तुमगांव । आरक्षी केंद्र अंतर्गत शराब दुकान में घुसकर हाथ मुक्का से मारपीट व तोड़ फोड़ का मामला सामने आया है।प्रमोद कुमार सेंगर ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है। कम्पोजिट मदिरा दुकान तुमगांव में मल्टीवर्कर के पद पर कार्य करता है । दिनांक 16/01/2026 के रात्रि 9.00 बजे कम्पोजिट मदिरा दुकान तुमगांव के सुपरवाईजर मोहित गायकवाड, सेल्समेन उमेश मन्नाडे, देवेन्द्र सिंह, कृष्णा साहू और स्वयं सभी दुकान में अपने अपने कार्य में व्यस्थ थे। तभी तुमगांव के विरेन्द्र साहू और देवलाल साहू शराब लेने के लिए आये जिसके द्वारा 200 रू0 एक नोट देकर अंग्रेजी शराब जम्मु मांगा तब मेरे द्वारा 120 रूपये का शराब आयेगा चिल्हर नहीं है 20 रू0 चिल्हर दे दो तब मैं आपको 100 रू0 वापस कर दूंगा बोला तब वे लोग चिल्हर नहीं रखते हो शराब दुकान क्यो खोलकर रखे हो बोलकर गाली गलौज कर वापस चले गये फिर कुछ देर के बाद अपने कुछ साथियों के साथ ये दोनो फिर वापस आये और तुम लोगो को देख लेंगे बोलकर जान से मारने की धमकी देते हुए शराब दुकान के अंदर घुसकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिसे साथी कर्मचारी उमेश मन्नाडे, देवेन्द्र सिंह और मोहित गायकवाड छुडाने के लिये जिन्हे भी इन लोगो के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया गया और शराब दुकान के अंदर शराब की बोतल को तोडफोड किया गया। जिससे नुकसान हुआ है। मारपीट से दोनो कान, माथा, गला, मुंह चोट आया तथा मेरे साथियों को भी चोटे आई है। घटना को पास के आहता संचालक विजय असगर द्वारा देखा सुना है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(2)-BNS, 331(4)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















