महासमुंद: कार चालक ने तेज लापरवाही पू्र्वक चलाते मारुति वैन को मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। कार के चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारूति वैन को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है। मनोज कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 15 निसदा थाना आरंग का रहने वाला है । कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है, खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 04/01/2025 को पिकनिंक मनाने अपने साथी मन्नुलाल साहू, दीनदयाल साहू, अरूण कन्नौजे, शशि साहू, विश्वनाथ ध्रुव, चमन निषाद और माखन निषाद के साथ मारूति वैन CG 07 AS 2962 से तुरतुरिया गये थे। पिंकनिक मनाकर वापस अपने गांव निसदा जा रहे थे ग्राम बिरकोनी के पास मारूती वेन खराब होने से रोड किनारे आर0जी0 पेट्रोल पंप के सामने ग्राम बिरकोनी NH 53 के पास खडी करने के बाद गाडी से निचे उतरकर दीनदयाल साहू और माखन निषाद रोड किनारे खडी होकर बातचीत कर रहे थे उसी समय लगभग रात्रि 10:30 बजे तुमगांव से रायपुर की ओर जा रही कार क्रमांक CG 04 HS 8141 का चालक अपने कार को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये स्वयं को दीनदयाल साहू और माखन को ठोकर मारते हुये, मारूति वैन CG 07 AS 2962 को भी ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से दोनो पैर की घुटना, बांये हाथ, दीनदयाल साहू के बांया कंधा, बांया पैर और माखन निषाद के सिर, मस्तक,चेहरा, कमर में चोट लगा है। जिसका उपचार जिला अस्पताल महासमुद में करवाये है। घटना को साथी मन्नुलाल साहू, अरूण कन्नौजे, शशि साहू, विश्वनाथ ध्रुव, चमन निषाद देखे है पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























