तुमगांव:कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को मारी ठोकर

तुमगांव । आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।कांता प्रसाद रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 09 कांपा का निवासी है कक्षा 05 वीं तक पढा है रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 09.08.2025 को अपने मो0सा0 हीरो सुपर स्प्लेण्डर क्र0 CG 04 LF 4267 से अपने पत्नी और 02 बच्चों को बैठाकर कांपा से गिधपुरी जा रहा था कि सुबह करीबन 10 बजे गिट्टी प्लांट के पास ग्राम भोरिंग पहुंचे थे कि पिछे की ओर से आ रही कार अपने वाहन कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मो0सा0 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया। जिससे मोटर सायकल सहित रोड में ही गिर गये जिससे बड़े लड़का लोकेन्द्र रात्रे के चेहरा, दाहिना पैर में चोट आया एवं छोटा लड़का चुनेश्वर दास रात्रे को भी चेहरा एवं दाहिना पैर में चोट आया है। घटना के बाद वहीं पास के खेत मे काम कर रहे लोग हम लोगों को उठाये और सरकारी अस्पताल तुमगांव लाये जहां से रिफर करने पर अपने दोनो बच्चों का ईलाज सोहम हास्पिटल महासमुंद में कराया । पुलिस ने184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























