तुमगांव: यहां ….कचडा फेंकने की बात को लेकर पिटाई

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कचडा फेंकने की बात को लेकर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।छाया बघेल ने पुलिस को बताया कि वह साकिन ग्राम जोबा थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ0ग0) की निवासी हैं वर्तमान में BA द्वितीय वर्ष की पढाई की है, दिनांक 17.03.2026 के 11/30 बजे स्वयं और छोटी बहन माया घर में थे तभी पडोसी राजेश्वर बघेल, बाल कुमार बघेल, राजेन्द्र बघेल व उसके घर के अन्य लोग घर आंगन में आये और आकर कचडा फेंकने की बात को लेकर सभी ने स्वयं व छोटी बहन माया बघेल के साथ गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट जान से मारने की धमकी दिये है व राजेश्वर ने बांस के डण्डा से बांये आंख एवं पीठ के पास, लात से छाती में मारपीट किया है और बाल को खींच कर मारपीट किया है छोटी बहन माया को मारपीट करने से सिर और सीना में दर्द हो रहा हैा पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























