पटेवा:मेरे घर परछी पर क्यों बैठी है कहते हुए पिटाई जानिए मामला

पटेवा । आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर के बाहर परछी में बैठी महिला को यूवक ने गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की जिस पर मामला दर्ज किया गया है।हीराबाई ध्रुव ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम भावा थाना पटेवा जिला महासमुंद की निवासी हैं खेती किसानी का काम करती है ।अनपढ है दिनांक 17/03/2026 के 11/00 बजे वह अपने घर के सामने लेखू ध्रुव के घर के बाहर परछी में बैठी थी उसी समय लेखू राम ध्रुव शराब के नशे में आकर बोला कि मेरे घर परछी पर क्यों बैठी है बोला तो क्या हो गया है बैठी हूं तो बोली । उतने में गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे लेखू राम ध्रुव के द्वारा अपने हाथ में पहने चुडे से सिर पर चोंट लगने से सिर से खून निकला है, हाथ बांह में दर्द हो रहा है घटना को बिटावन ध्रुव देखा है घटना के बारे में अपने लडका दीपक ध्रुव एवं गांव समाज के तातू राम नेताम को बतायी पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























