पटेवा

पटेवा:रातों-रात पोल्ट्री फार्म से गायब हुई बाइक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पटेवा। ग्राम छिलपावन में एक पोल्ट्री फार्म से अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित, जो गांव में स्वयं का पोल्ट्री फार्म संचालित करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे उसने अपनी बजाज CT110 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06GT8556) को गणेश पोल्ट्री फार्म परिसर में खड़ी कर भोजन करने के बाद सो गया। रात करीब 11:30 बजे उठने पर मोटरसाइकिल वहीं खड़ी थी, लेकिन 28 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे देखा तो बाइक गायब थी।
पीड़ित ने परिजनों, आसपास के लोगों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। चोरी गई पुरानी बाइक की अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!