पटेवा

पटेवा:तुम हमारे आने जाने के रास्ता को बंद कर रहे हो कहकर पिटाई मामला दर्ज

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ झापड़ से मारपीट का मामला सामने आया है।पीताम्बर साहू  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिनोधा में रहता है कक्षा 8 वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है  दिनांक 26/04/2026 को शाम करीबन 07/30 बजे   खेत में लग रहे टावर वालों के द्वारा बुलाकर बताया गया  कि टावर लगाने के संबंध में गांव में मीटिंग रखे हैं आपको बुला रहे हैं तब  मीटिंग में जाकर बोला कि  जमीन में ही टावर लगवा रहा हूं आप लोगों को आपत्ति है तो जमीन का सीमांकन करवा लो पटवारी से नपवा लो तब गांव के नागदेव साहू,  काशीराम साहू एवं अन्य लोग  उत्तेजित होकर तुम हमारे आने जाने के रास्ता को बंद कर रहे हो कहकर  अश्लील गाली गुप्तार करते हुए आज तुझे जान से मार कर जमीन में गडा देंगे कहकर धमकी देने लगे तभी नागदेव साहू आया और हाथ झापड से मारपीट करने लगा,  मारपीट करने से  चेहरे में दर्द हो रहा है मारपीट को अगेश्वर साहू, सुरेन्द्र मण्डावी देखे हैं मारपीट करने से स्वयं और  भाई अगेश्वर बहुत डर गये थे मारपीट की घटना को  अपने बेटे भूषण साहू को फोन करके बताया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!