पटेवा

पटेवा:रूमेकेल से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

पटेवा। थाना क्षेत्र के ग्राम रूमेकेल से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 56/2026 दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार ग्राम रूमेकेल निवासी मेहत्तर खडिया ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री कु. लोकेश्वरी खडिया 5 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। शाम और रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 9 सितंबर तक तलाश करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका।
परिजन ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश एवं घटना की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!