बागबाहरा
बागबाहरा:सालडबरी में घर से 15,900 रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी

बागबाहरा। ग्राम सालडबरी में अज्ञात चोर ने एक घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू (38) ने थाना बागबाहरा में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 28 अगस्त को घर में रखे कंगन के डिब्बे की जांच करने पर उसमें रखी एक नग सोने की मराठी माला, दो नग सोने के गेहूं दाना, एक चांदी का लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी चांदी की बिछिया गायब मिली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15,900 रुपये बताई गई है।
प्रार्थी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की सूचना दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश और चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।
AD#1





























