बागबाहरा
बागबाहरा : खाड़ादरहा में लगे सोलर पंप ले उड़े चोर

बागबाहरा लालजी साहू ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुनगासेर का निवासी है ,खेती किसानी का काम करता है ग्राम खाड़ादरहा में खसरा नंबर 488 ,रकबा 1.01 हेक्टे0 प0ह0नं0 29 रानिम मुनगासेर चरभठ्ठी खार में उनका खेत है जिसमें वर्ष 2017 को क्रेडा विभाग से प्रदाय 3HP का सोलर पंप लगाया था उक्त सोलर पंप में कंट्रोलर भी लगा था। कृषि कार्य आने पर वह जब दिनांक 22.06.2022 के सुबह 08.00 बजे उनके खेत जाकर देखा तो सोलर पंप में लगे कंट्रोलर नही था उक्त सोलर पंप कंट्रोलर कीमती 9000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर 379-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.
AD#1


























