बागबाहरा:घर से निकली युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बागबाहरा। वार्ड नंबर 08 कर्रापारा निवासी 20 वर्षीय वंदना बघेल 2 अक्टूबर की दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
वंदना की मां सावित्री बघेल ने टिकेश्वर बघेल के साथ थाना बागबाहरा पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 60/2026 कायम कर जांच शुरू की। गुमशुदा युवती की लंबाई करीब 4 फीट 9 इंच, गोल चेहरा, काली आंखें, सांवला रंग और काले बाल हैं। वह घटना के समय हरे रंग की सलवार-टॉप और काले रंग की लेगिस पहने थी। युवती कक्षा 12वीं तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
जांच के दौरान युवती का ठिकाना और सुरक्षा अज्ञात होने के कारण पुलिस ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।






























