महासमुंद : झलप रोड में वृद्धा को पीकप ने मारी ठोकर पसली में आई चोंटे

महासमुंद (काकाखबरीलाल). तिजिया बाई ध्रुव ने बागबाहरा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सिरी में रहती है ,वृद्धा होने से घर में रहती है । दिनांक 24 अक्तूबर को अपने घर ग्राम पठारीमुड़ा से निरासृत पैसा लेने गांव के फगनीबाई पाड़े के साथ ग्राम सिर्री पैदल पैदल जा रही थी कि झलप रोड में ग्राम सिर्री के सोसायटी के पास वह पहूंची थी कि झलप की ओर से आ रही पीकप क्र CG 19 H 0584 का चालक अपनी पीकप को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक पूर्वक चलाकर उन्हें सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उनकी चेहरे ,हाथ ,कंधा एवं पसली के पास चोंटे आयी है। वहां काफी लोग इकठ्ठा हो गये थे वहां गांव के जगेन्द्र पटेल भी था उनके द्वारा 112 गाड़ी को फोन करने से 112 वाले उनको ईलाज कराने सरकारी अस्पताल बागबाहरा लाये। पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 337-IPC, 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























