बागबाहरा: स्टेण्ड से पिटाई


बागबाहरा. आरक्षी केद्र में रमाकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 05 थानापारा बागबाहरा में रहता है ,कक्षा 12वी तक पढा लिखा है। टूर एंड ट्रेवलिंग का काम करता है। और छोटा भाई परिवार के साथ एक ही घर में अलग अलग कमरे में रहते है। दिनांक 02/11/2023 के रात्रि करीबन 08.00 बजे काम से रेल्वे स्टेशन गया था करीबन 09.00 बजे घर वापस आया तो देखा कि छोटा भाई लक्ष्मीकांत सेन घर के सामने गली में खड़ा था तथा शराब के नशे में बुजुर्ग पिताजी को गाली गलौच कर रहा था तथा पुछने पर मुझसे नाराज होकर अश्लील गाली गलौच करने लगा फिर घर अंदर चला गया तब उसने घर के आंगन में जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं कपड़ा सुखाने का स्टेण्ड से मारपीट करने लगा तब पत्नि बबीता सेन एवं लड़की प्रियंका सेन बीच बचाव करने लगी तो उनको भी अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं कपड़ा सुखाने का स्टेण्ड से मारपीट किया है। मारपीट से बांया हाथ में ,सिर में तथा मेरी पत्नि को जांघ में ,दाहिना हाथ एवं लड़की को बांये भुजा के पास , कमर एवं घुटना के नीचे चोंट आया है। पुलिस ने
294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















