बागबाहरा:घर से निकला युवक लापता, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

बागबाहरा। ग्राम मोहबा निवासी 36 वर्षीय रूपेश कुमार साहू के घर से अचानक लापता होने के मामले में पुलिस ने गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार, नेहरूलाल साहू पिता सुकलाल साहू उम्र 56 वर्ष निवासी मोहबा ने अपने पुत्र रूपेश कुमार साहू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक रूपेश 19 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के गांवों एवं रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
लापता रूपेश की ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच, चेहरा गोल, आंखें काली, रंग सांवला तथा बाल काले हैं। घटना के समय वह आसमानी रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए था। वह स्नातक तक शिक्षित है तथा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है।
पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 59/2026 कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान लापता व्यक्ति के ठिकाने एवं सुरक्षा की जानकारी नहीं मिलने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने की संभावना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।




























