बागबाहरा

बागबाहरा: दुकान के सामने से बाईक पार

बागबाहरा( काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में गौतम  कुमार  चन्द्राकर  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  वार्ड नं 06 लालपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला है ,कक्षा 06वी तक पढा लिखा है । ड्रायवरी का काम करता है कि दिनांक 19/04/2024 को रात्रि 07.30 बजे अपने मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट क्र CG 06 GZ 8696 को सोहन ठाकुर के दूकान के सामने वार्ड नं 06 लालपुर में खडी कर  अपने दोस्त दिनेश नायक के साथ लालपुर तालाब के पास शराब पीने चले गये और वहां शराब पीने के बाद ज्यादा नशा होने से  वहां पर सो गया एवं दिनेश नायक अपने घर चला गया।

 रात्रि करीबन 12 बजे  नींद खुला तो  अपने मोटर सायकल के पास गया तो वहां   मोटर सायकल नही था जिसे आसपास पता तलाश किया मोटर सायकल नही मिला तब  सुबह दिनेश नायक को फोन किया फिर स्वयं और दिनेश नायक आसपास के दूकानदारो एवं लोगो से पुछताछ पता तलाश किया कुछ पता नही चला। दूकानदार सोहन ठाकुर से पुछा तो बताया कि मोटर सायकल 10 बजे तक दूकान के सामने खड़ा था ।  मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट क्र CG 06 GZ 8696 जिसका इंजन नंबर AK2FP3805247 एवं  चेचिस नंबर MD625CK24P3F05277 कीमती करीबन 50000 रूपये का किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। पुलिस ने  379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!