सरायपाली

सरायपाली: शिक्षक की मौत

सरायपाली (काकाखबरीलाल).तीर्थयात्रा के लिए हरिद्वार गए ग्राम बोंदा निवासी एक शिक्षक का तीर्थयात्रा से वापसी के दौरान  एक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी अनुसार ग्राम बोंदा निवासी कांग्रेस नेता बिहारी पटेल के पुत्र एवं अघरिया समाज क्षेत्र सरायपाली के केन्द्रीय प्रतिनिधि महेशराम पटेल शिक्षक के रूप में ग्राम अमरकोट के मिडिल स्कूल में पदस्थ थे। वे तीर्थयात्रा के लिए हरिद्वार गए हुए थे और  वहाँ से वापस लौट रहे थे। वापसी के दौरान वे शहडोल रेल्वे स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे। इसी बीच ट्रेन चलने लगी तो हड़बड़ी में ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे इस दुर्घटना में चल बसे। सरल एवं मृदु स्वभाव के श्री पटेल के आकस्मिक निधन से बोंदा सहित पूरे सरायपाली अंचल में शोक की लहर है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!