सरायपाली:तुम्हारे दामाद को सामने लाओ कहते हाथ मुक्का डंडे से पिटाई

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।सेतबाई ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम तिलईपाली थाना सरायपाली की रहने वाली है खेती किसानी का काम करती है पढी लिखी नही है। दामाद हेमराज यादव ग्राम तिलईपाली निवासी संतोष यादव की बेटी ऊषा यादव को भगाकर ले गया था और करीब 03 से 04 माह तक साथ में रहे है उसके बाद ऊषा यादव दामाद को छोड कर वापस अपने मायके आ गई है। उसी बात को लेकर दिनांक 31/07/2025 के करीबन दोपहर 01/00 बजे संतोष यादव, पवन यादव, जितेन्द्र सभी मिल कर घर के सामने आकर तुम्हारे दामाद हेमराज यादव को हमारे सामने लाओ हमारी बेटी को कैसे छोड दिया कहते हुए गंदी- गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये है। उसी समय दामाद हेमराज यादव सामने आया तो उसे भी गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये है। मारपीट करने से बांया पैर, दाहिना हाथ और मेरे दामाद के सिर में चोट लगा है। घटना को रामशीला ,गजानंद, बई देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























