सरायपाली

सरायपाली:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालयों में वृक्षारोपण किया गया

 

 

 

सरायपाली।पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला संकुल बालसी विकासखंड सरायपाली में “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अन्तर्गत स्कूल परिसर में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया।
क्लीन – ग्रीन,ईको फ्रेंडली विद्यालय बनाने,स्कूल के परिवेश को सुन्दर हरा-भरा बनाने आयोजित इस “पौधरोपण कार्यक्रम” में उपाध्यक्ष,नगर पालिका परिषद् सरायपाली हेमंत प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष परीक्षित बारीक,अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व) सरायपाली नम्रता चौबे (आई.ए.एस.),अतिरिक्त तहसीलदार सरायपाली मनीषा देवांगन,विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी, विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्वयक (समग्र शिक्षा) सतीश स्वरुप पटेल,प्रधान पाठक मिडिल स्कूल हाराधन प्रधान,प्रभारी प्रधान पाठक (प्राथमिक) सोमदेव तिवारी, शिक्षक टिकेश्वर पारेश्वर, सहायक शिक्षक कमल लोचन पटेल सहित स्कूली विद्यार्थियों,माताओं आदि की गरिमामई उपस्थिति रही जिन्होंने उत्साह के साथ फलदार और छायादार पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं संकल्पित हुए और आमजन को पर्यावरण जागरूकता का संदेश किया।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी यशवंत चौधरी एवं दुर्वादल दीप ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!