महासुमंद

महासमुंद:बहन से बातचीत को लेकर विवाद, युवक से मारपीट

महासमुंद। चंडी मंदिर के पास नहरपारा निवासी एक युवक के साथ बहन से बातचीत करने की बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 8 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे युवक अपने दोस्त मोहित महानंद के साथ घर के सामने नहर के पास बैठा था। इसी दौरान सत्यम, अमन और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे।
युवक ने सत्यम से उसकी बहन से बातचीत करने के संबंध में पूछताछ की, जिस पर आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया और हाथ-मुक्के तथा हाथ में पहने कड़े से मारपीट की। मारपीट में युवक की बाईं आंख के पास और पीठ में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त मोहित महानंद ने घटना देखी-सुनी। युवक ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!