सरायपाली:लाल सलवार-सूट पहने घर से निकली मंजू, अब तक नहीं मिली पढ़े पूरी खबर

सरायपाली। थाना क्षेत्र के ग्राम सागरपाली से 22 वर्षीय युवती मंजू भोई के लापता होने का मामला सामने आया है। उसकी मां बासंती भोई ने 9 सितंबर को थाना सरायपाली पहुंचकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार मंजू भोई 7 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है।
पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 80/2026 कायम कर जांच एवं पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंजू का रंग सांवला, चेहरा लंबा, कद करीब 5 फीट 6 इंच, बाल काले और शरीर सामान्य है। वह लाल रंग का सलवार-सूट पहने हुए है तथा नाक में बाजारू नथनी पहनी है। वह कक्षा 9वीं तक पढ़ी है और उड़िया व हिंदी बोलती है। उसके पास मोबाइल भी था। मामले की सूचना डीसीबी शाखा महासमुंद को भेजी गई है।






























