अग्रवाल नर्सिंग होम में 11 सितंबर को उपलब्ध रहेंगे रुमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन

बसना। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के सुप्रसिद्ध जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ (रुमेटोलॉजिस्ट) डॉ. नमन जैन 11 सितंबर को अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में मरीजों के परामर्श एवं उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. जैन MD (जनरल मेडिसिन) तथा DNB क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रुमेटोलॉजी हैं।
चिकित्सक द्वारा जोड़ एवं गठिया रोग से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच एवं परामर्श किया जाएगा। इनमें जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न व टेढ़ापन, कमर या गर्दन में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या दर्द, नए-पुराने गठिया, वात व ऑस्टियोआर्थराइटिस, त्वचा का कड़क होना, नॉन-हीलिंग अल्सर (घाव), चकत्ते के साथ लंबे समय तक बुखार तथा SLE और Sjögren जैसी बीमारियां शामिल हैं।
शिविर/परामर्श का आयोजन 11 सितंबर 2026 (माह का दूसरा शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में होगा। मरीजों से पहले से अपॉइंटमेंट लेने की अपील की गई है। संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं। स्थान बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) है।






























