बसना:हाथ में रखे डण्डा से पिटाई


बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में संतोष दास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पिपलखुंटा का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 26.06.2024 के 11.30 बजे भतीजा प्रकाश दास मानिकपुरी पटवारी को बुलाकर जमीन नपवाने गया था कि पिताजी प्रेमदास मानिकपुरी एवं स्वयं भी गया था पिताजी जमीन बार बार जमीन नपवाकर विवाद करता है कहकर मना किया तो प्रकाश दास मानिकपुरी ने पिताजी को तेरे कारण झगडा हो रहा है कहकर गाली गलौच कर हाथ में रखे डण्डा से मार दिया बीच बचाव करने पर स्वयं को भी डण्डा से मारपीट किया है जिससे दाहिने हाथ, एवं बांए पैर तथा पिताजी को बांए हाथ में चोंट लगी है वहां पर गांव का प्रधान दास मानिकपुरी एवं हिरादास मानिकपुरी द्वारा मना करने पर स्वयं एवं पिताजी प्रेमदास मानिकपुरी को तुम दोनो को जान से मार दूंगा कहकर धमकी देकर वहां से चला गया पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























