बसना

बसना:शहीद सत्यनारायण बगर्ती की जन्मभूमि खेमड़ा में पूर्वजों की स्मृति में रोपे सैकड़ों पौधे

बसना। वीर शहीद सत्यनारायण बगर्ती की जन्मभूमि ग्राम खेमड़ा में शहीदों एवं पूर्वजों की स्मृति में ‘एक पेड़ माता के नाम’ अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा परिसर में सैकड़ों पौधे एवं गमले लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत खेमड़ा की सरपंच श्रीमती उषा दुर्योधन पटेल, पंचगण, शाला समिति, पालकगण एवं ग्रामवासियों तथा शुभा नर्सिंग होम एवं शुभा सेवा समिति सरायपाली के डायरेक्टर डॉ. भागेश्वर पटेल एवं डॉ. सुजाता पटेल के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं ग्रामीणों द्वारा भारत माता की आरती से किया गया। इसके पश्चात सरपंच उषा दुर्योधन पटेल, डॉ. भागेश्वर पटेल एवं डॉ. सुजाता पटेल ने अमर शहीद सत्यनारायण बगर्ती के परिवार का सम्मान किया।
इसके बाद शहीद सत्यनारायण बगर्ती की स्मृति में पौधा रोपित किया गया। साथ ही ग्राम के नागरिकों ने अपने-अपने दिवंगत पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गजानन बेहरा ने स्व. शौकी लाल बेहरा एवं स्व. इंदुमती बेहरा, डॉ. भागेश्वर पटेल एवं डॉ. सुजाता पटेल ने स्व. थबीर मोहन पटेल एवं स्व. चक्रधर सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण किया।
अतिथियों ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। शहीदों एवं पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें सम्मान देना सराहनीय पहल है। उन्होंने ग्राम खेमड़ा को हर दृष्टि से आदर्श बनाने तथा समाज के विकास के लिए सेवा एवं सद्भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा के शिक्षक वीरेंद्र कर ने किया। आयोजन में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शाला समिति सदस्यों, पालकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!