अग्रवाल नर्सिंग होम में 1 नवंबर को नाक, कान एवं गला रोगों का विशेष उपचार शिविर

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 1 नवंबर 2026 को नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोगों के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (एमएस-ईएनटी) मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगे। यह सुविधा सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल में लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति से उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। इस आधुनिक तकनीक से कम दर्द, कम रक्तस्राव तथा बेहतर परिणाम के साथ उपचार का प्रयास किया जाता है। शिविर में नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की हड्डी का तिरछापन, हैपेटोसिस्टाटिस (आंसू नली का संक्रमण), थायराइड, घेंघा रोग (गॉइटर), कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना तथा नाक, कान, गले, मुंह एवं जीभ के कैंसर सहित विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा सुनने की समस्या से परेशान मरीजों के लिए कान की जांच तथा सुनने की मशीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से 31 अक्टूबर तक अस्पताल पहुंचकर अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला महासमुंद में स्थित है। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 और 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।




























