बसना

बसना में 31 अक्टूबर को मिलेंगी किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना पटेल

 

बसना/महासमुंद। क्षेत्र के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. मीना पटेल शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को परामर्श देंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. मीना पटेल MBBS, MD जनरल मेडिसिन तथा DrNB नेफ्रोलॉजी (रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर) की विशेषज्ञ हैं। वे कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनके बसना आगमन से किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

यह परामर्श शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए अस्पताल प्रबंधन ने मोबाइल नंबर 7770868473, 7773086100 और 6266944126 जारी किए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!