बसना

सरायपाली में आज उपलब्ध रहेंगे अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ शिशु रोग चिकित्सक

 

सरायपाली। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम की पीडियाट्रिक टीम सरायपाली में अपनी सेवाएं देगी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेषज्ञ शिशु रोग चिकित्सक सरायपाली में उपलब्ध रहेंगे।

इस दौरान वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल के साथ डॉ. मुकेश ठाकुर, डॉ. संतोष घोरमारे एवं डॉ. दीक्षित जे. राम बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श देंगे। चिकित्सक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

यह सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, आईडीबीआई बैंक एवं संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में उपलब्ध होगी। इससे क्षेत्र के बच्चों को विशेषज्ञ शिशु रोग चिकित्सकों से परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी और अभिभावकों को बच्चों के उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

अधिक जानकारी एवं परामर्श के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा मोबाइल नंबर 91743-35366, 91313-44252, 93036-23130 एवं 77730-86100 जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!