बसना
बसना:सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया

बसना। ब्लॉक अंतर्गत दिनांक 13 मार्च को सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में कक्षा अष्टम् के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व संयोजक लोकेश प्रधान ,विशिष्ट अतिथि के रूप में संयोजक महादेव मेहर उपस्थित थे । कक्षा षष्ठ सप्तम के बच्चों के द्वारा अष्टम के बच्चों को राधाकृष्ण का छायाचित्र प्रदान किया गया ।अष्टम के बच्चों ने विद्यालय को शिशु वाटिका हेतु 25 नग कुर्सी प्रदान किया गया ।इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक जयलाल प्रधान,और सह जिला समन्वयक सुरेश कुमार साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर खेल का भी आयोजन रखा गया ।सभी बच्चों के लिए भोजन की भी व्यवस्था किया गया था।
AD#1


























