बसना

रक्त संबंधी विकार एवं ब्लड कैंसर विशेषज्ञ की विशेष परामर्श सेवा 9 सितंबर को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल बसना में

बसना। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना के संयुक्त तत्वावधान में रक्त संबंधी विकार एवं ब्लड कैंसर विशेषज्ञ की विशेष परामर्श सेवा का आयोजन 9 सितंबर 2026 को अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में किया जाएगा।
इस दौरान डॉ. अदम्य गुप्ता, एमडी मेडिसिन, डीएम क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट, बोन मैरो ट्रांसप्लांटर एवं CAR-T विशेषज्ञ, मरीजों को परामर्श देंगे। विशेषज्ञ की सेवाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
शिविर में खून की कमी, बार-बार खून चढ़ाना, प्लेटलेट्स की कमी, WBC की कमी, सिकल सेल, थैलेसीमिया तथा ब्लड कैंसर (AML, CML) जैसी रक्त संबंधी समस्याओं के लिए जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयोजकों के अनुसार मरीजों को आधुनिक लैब सुविधा, अनुभवी डॉक्टरों की विशेष परामर्श सेवा, कैंसर की विस्तृत जांच एवं परामर्श तथा व्यक्तिगत देखभाल एवं बेहतर उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना, जिला महासमुंद में आयोजित इस विशेष चिकित्सा सेवा का लाभ लेने के लिए अस्पताल द्वारा संपर्क नंबर 7770868473, 7773086100 एवं 8461811000 जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!