बसना

पिरदा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

 

बसना@ काकाखबरीलाल ।प्राचार्य डॉ. अमृत लाल पटेल के मार्गदर्शन एवं संयोजक अनिल दीवान के नेतृत्व में शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा के विद्यार्थियों का वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण मैनपाट के प्रमुख पर्यटन एवं अध्ययन स्थलों पर सम्पन्न हुआ। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक विविधता, भू-आकृतिक विशेषताओं, स्थानीय संस्कृति एवं सामाजिक परिवेश का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने टाइगर पॉइंट, ज़लज़ली पॉइंट, उल्टा पानी, फिश पॉइंट एवं बुद्ध टेंपल जैसी प्रसिद्ध स्थलों का अवलोकन किया। टाइगर पॉइंट में विद्यार्थियों ने घाटी की प्राकृतिक संरचना, ऊँचाई पर स्थित इको-सिस्टम तथा पर्यटन संभावनाओं पर फील्ड नोट्स तैयार किए। ज़लज़ली पॉइंट पर भू-संरचनात्मक गतिविधियों तथा भूकंपीय हलचलों से उत्पन्न भूमि-धंसान की रोचक भौगोलिक घटना को समझा। उल्टा पानी स्थल पर विद्यार्थियों ने गुरुत्वाकर्षण व दृष्टि-भ्रम के वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रत्यक्ष अनुभव किया। फिश पॉइंट में स्थानीय जल-जीव विविधता, ठंडे वातावरण में पाई जाने वाली मछलियों की प्रजातियों तथा जलस्रोत संरक्षण पर जानकारी प्राप्त की। बुद्ध टेंपल में विद्यार्थियों ने तिब्बती संस्कृति, शांति दर्शन, अस्तित्ववाद एवं स्थानीय बौद्ध समुदाय के जीवन-चर्या के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। भ्रमण के दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। छात्रों ने इस यात्रा को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन के लिए प्राचार्य एवं प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। उक्त भ्रमण में अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक श्री मकरध्वज राणा एवं रवि अग्रवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!