बसना

पीठ की नसों पर दबाव के संकेतों को नजरअंदाज न करें, समय पर उपचार से मिल सकती है राहत : डॉ. वैभव धवली

बसना। पीठ की नसों पर दबाव (नर्व कम्प्रेशन) की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। इस संबंध में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली ने बताया कि पीठ की नसों पर दबाव पड़ने से शरीर में कई प्रकार के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना और उपचार कराना आवश्यक है।
डॉ. धवली ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पैर या टांग की त्वचा सुन्न होने लगे, टांगों में कमजोरी महसूस हो, दर्द पीठ से होते हुए पैरों तक फैलने लगे अथवा बैठने, खांसने जैसी सामान्य गतिविधियों के दौरान दर्द बढ़ जाए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये लक्षण पीठ की नसों पर दबाव पड़ने के संकेत हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित उपचार से मरीजों को गंभीर समस्याओं से बचाया जा सकता है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की मदद से इस प्रकार की समस्याओं का सफल उपचार संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि इस प्रकार के कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली प्रतिदिन मरीजों के परामर्श और उपचार के लिए उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!