बसना: यूवक था गया विडियोग्राफी करने बाईक हो गया पार जानिए मामला

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत बाईक चोरी का मामला सामने आया है। पूरन साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पटपरपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी है एमए तक पढा है फोटोग्राफी का काम करता है कि दिनांक 10/05/2026 को अपने बजाज पल्सटर मोटर सायकल क्रमांक CG06 HE 4966 से ग्राम लक्ष्मी पुर पिथौरा से वह स्वयं और भाई पुष्पोराज साहू के साथ अपने मोटर सायकल से शादी में विडियो एवं फोटोग्राफी करने ग्राम गढपटनी आये थे मोटर सायकल को ग्राम गढपटनी में महेन्द्र पटेल के घर के सामने खडी कर मो0सा0 का हैंडल लॉक कर बारात का विडियो एवं फोटोग्राफी करने में व्यंस्त हो गये कि विडियो एवं फोटोग्राफी करने के बाद वापस रात करीब 02/20 बजे अपने मोटर सायकल के पास आया तो देखा कि जहां मोटर सायकल खडी किया था वहां पर नहीं था जिसे आसपास में पता तलाश किया कहीं पता नहीं चला किसी अज्ञात चोर ने मोटर सायकल क्रमांक CG06 HE 4966 चेचिस नंबर MD2B68BX3SWC31150 इंजन नंबर DHXWSB79055 कीमती करीबन 35000 रूपये को कोई चोरी कर ले गया है जिसे देखने से पहचान लेगा पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























