बसना:तुम्हारे पति को घर से निकालो कहते ईट से सिर पर वार

बसना । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर ईट मारपीट का मामला सामने आया है।सुरेन्द्री मानिकपुरी ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम बड़े टेमरी में रहती है गृहणी है दिनांक 23/08/2025 के शाम करीबन 04/00 बजे अपने घर के सामने में खडी थी तभी गांव के भोला सिदार आया व देखकर गाली गलौच करते हुए बोलने लगा कि तुम्हारे पति को घर से निकालो तब मैं उसे गाली गलौच करने से मना कि तो भोला सिदार ने गाली गलौच करते हुए वही पास पड़े ईट को उठाकर सिर में मार दिया व जान से मारने की धमकी दिया । मारपीट करने से सिर में चोंट आयी है उसके बाद शाम करीबन 07/00 बजे भोला सिदार पुन: घर के सामने आया व ईट से फेंक कर मारने लगा जिससे बचने के लिए दरवाजा को बंद कर दी । भोला सिदार के द्वारा मारपीट करने से सिर में चोंट आया है घटना को गांव के शुकान्ती बारिक और बेथल बारिक देखे सुने है व मैने घटना के संबंध में मेरे पति तुलसीदास मानिकपुरी को बतायी पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























