बसना

बसना:मोटरसाइकिल को लेकर विवाद, युवक की नाक दांत से काटी जानिए मामला

बसना/भंवरपुर। महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लोहंडीपुर में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी नाक दांत से काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम लोहंडीपुर निवासी पुखराज टण्डन (45 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने आरोपी प्यारेलाल छत्रे की मोटरसाइकिल खोजकर वापस की थी। इसके बाद 27 जुलाई 2026 की शाम वह तालाब में नहाने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसके बेटे को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कथित रूप से गाली-गलौज की, हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपी ने दांत से प्रार्थी की नाक काट दी, जिससे उसे चोट आई और खून बहने लगा। घटना को प्रार्थी की पत्नी कुन्ती टण्डन एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296, 115(2) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!