महासुमंद

महासमुंद:बाइक सवार ने युवक पर किया हमला, गाली-गलौज के बाद मारपीट

महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 13 निवासी एक युवक ने स्टेशन रोड स्थित मोहित गैरेज के पास उसके साथ मारपीट एवं गाली-गलौज किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह स्टेशन रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान समीर नामक युवक बाइक से कट मारते हुए उसके पास आया और बिना किसी कारण के कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों एवं हाथ में पहने चूड़े से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट की घटना में पीड़ित के सिर और दाहिने कंधे में चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!