सांकरा:निर्माणाधीन मकान से 2 क्विंटल सरिया पार जाने क्या है मामला

सांकरा। गुरू घासीदास चौक के पास निर्माणाधीन मकान में रखी करीब दो क्विंटल 8 एमएम सरिया रिंग अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कवलजीत सिंह छाबड़ा (47), निवासी सांकरा ने बताया कि वह ट्रेडिंग का काम करता है। गुरू घासीदास चौक के पास उसकी जमीन पर मकान निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य में उपयोग के लिए ईंट, रेत, गिट्टी, सीमेंट व सरिया आदि सामान रखा गया था। 13 जून 2026 को उसने सलुजा स्टील बसना से करीब 5 क्विंटल 8 एमएम सरिया खरीदा था। इसमें से करीब 3 क्विंटल सरिया का उपयोग किया जा चुका था, जबकि शेष 2 क्विंटल सरिया से रिंग बनाकर निर्माणाधीन मकान के कमरे में रखा गया था।
7 सितंबर को कवलजीत सिंह ने मौके पर जाकर सरिया रिंग कमरे में रखा देखा था। 8 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे दोबारा पहुंचने पर सरिया रिंग गायब मिला। आसपास तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। चोरी गए सरिया की कीमत करीब 11 हजार रुपए बताई गई है। घटना की जानकारी मोहम्मद रफीक एवं डायमंड पटेल को दी गई, जिन्होंने भी सामान देखा था। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश कर रही है।





























