सांकरा

सांकरा:बल्दीडीह के होटल में सो रहे दो युवकों के मोबाइल चोरी

महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह स्थित यादव होटल में रात के समय दो युवकों के मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी प्रमोद भोई (24) ने पुलिस को बताया कि वह यादव होटल में काम करता है और वहीं रात में सोता है।
प्रार्थी के अनुसार, 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपना Vivo T3 मोबाइल पलंग पर रखकर सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर मोबाइल गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद उसने गांव के दोस्त हितेश भोई को इसकी जानकारी दी। हितेश ने भी बताया कि उसका LAVA कंपनी का मोबाइल रात से ही नहीं मिल रहा है।
दोनों युवकों ने अपने परिजनों के साथ आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल का कोई पता नहीं चला। प्रार्थी ने अज्ञात चोर द्वारा दोनों मोबाइल चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए दोनों मोबाइल की कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!