सरायपाली

सरायपाली:चाचा ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला जानिए मामला

सरायपाली। ग्राम जलपुर में आपसी विवाद के दौरान एक युवक द्वारा 28 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 28 अगस्त की रात करीब 8 बजे लेवा तालाब की पचरी के पास की बताई गई है। हमले में मनोज चौहान के सीना और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, ग्राम जलपुर निवासी अंकित प्रजापति ने बताया कि वह घटना के समय घर पर था। बाहर शोर सुनकर बाहर आया तो उसका चाचा ससुर मनोज चौहान तालाब की ओर से खून से लथपथ लौट रहा था। मनोज ने बताया कि संतोष बरिहा ने उसे जान से मारने की नीयत से चाकू मारा है।
आवेदन के मुताबिक, मौके पर मौजूद संतोष बरिहा को पकड़कर घर लाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मनोज चौहान उसके पिता पुनित बरिहा के साथ विवाद कर मारपीट कर रहा था, जिसके चलते उसने मनोज के सीना और पेट में चाकू से वार किया। आरोपी ने चाकू पहले से धीरज निषाद से लेने की बात भी बताई।
घायल मनोज को तत्काल निजी वाहन से सरायपाली के ओम अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने पर परिजन उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद आरोपी संतोष बरिहा के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!