सरायपाली

सरायपाली : तीज पर अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

सरायपाली. अंचल की सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार में सुख समृद्धि के लिए तीजा पर्व धूमधाम से मनाया। इसकी शुरुआत महिलाओं ने सोमवार की शाम कडू भात यानी करेला और चावल खाकर की। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा घरों में फुलेरा सजाकर शिवलिंग की स्थापना की गई इसके बाद पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ रात्रि में भी महिलाओं ने रतजगा कर शिव पार्वती की पूजा की और चारों पहर आरती की इससे पहले सुबह सूर्योदय के साथ ही महिलाओं ने स्नान कर निराहार व्रत का संकल्प लिया। इसी प्रकार युवतियों ने भी मनचाहा वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत किया।रात में महिलाओं ने सामूहिक रूप से सोलह श्रृंगार कर पूजा अर्चना शिव मंदिर में और तालाब के घाटों पर पहुंची । इसके बाद शिवलिंग का निर्माण कर कलश स्थापना किया फिर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, फल, चंदन, धूप,दीप आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की। वही कुछ महिलाओं ने अपने घर पर फुलेरा बांधकर घर में ही पूजा और आरती की रात भर महिलाओं के समूह ने भजन कीर्तन किया। कुछ सामाजिक संगठनों ने सामूहिक रूप से पर्व को मनाया। इसी के तहत मंदिर में महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से पर्व मनाया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!