सरायपाली

सरायपाली में शुभा नर्सिंग होम की सौगात, हड्डी एवं जोड़ रोगों के उपचार की मिलेगी सुविधा

सरायपाली। नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत झिलमिला, सरायपाली स्थित शुभा नर्सिंग होम में हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार एवं परामर्श की सुविधा मिलेगी।
नर्सिंग होम में सोमवार से शुक्रवार तक शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीज परामर्श ले सकेंगे। यहां एक्सीडेंट एवं फ्रैक्चर, कूल्हे का प्रत्यारोपण, स्पाइन ट्रॉमा सर्जरी, स्लिप डिस्क एवं साइटिका, जोड़ों में दर्द, गर्दन, पीठ और कमर की हड्डियों में दर्द तथा सिर एवं रीढ़ की हड्डी की चोटों से संबंधित उपचार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
इसके अलावा घुटने एवं कंधे का प्रत्यारोपण, गठिया (आर्थराइटिस), रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं तथा विभिन्न प्रकार के फ्रैक्चर के उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार, राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्या से परेशान मरीज परामर्श और उपचार के लिए संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर: 91316 22029
पता: शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, पुराना आर.के. मॉल, झिलमिला, सरायपाली।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!