सरायपाली

सरायपाली: श्रुत लेखन कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

 

सरायपाली। विद्यार्थियों के भाषाई कौशल, शुद्ध वर्तनी एवं लेखन क्षमता के विकास के उद्देश्य से स्थानीय संकुल केंद्र कन्या सरायपाली में संकुल स्तरीय श्रुत लेखन (इमला) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन संकुल प्राचार्य दिलीप कुमार नायक के नेतृत्व तथा संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा की समझ विकसित करना, शुद्ध वर्तनी को प्रोत्साहित करना तथा लेखन के दौरान होने वाली त्रुटियों को दूर करना था।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य दिलीप कुमार नायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रुत लेखन के नियमित अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता, सुनने की क्षमता और शुद्ध लेखन कौशल का विकास होता है। वहीं, संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों को विद्यालयों में नियमित रूप से इस तरह के अभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल के प्रधानपाठक दिलचंद चौहान, सुनील कुमार खेस, संध्या पटेल, कृष्णा पटेल, दिनेश्वरी जगत तथा शिक्षक गौरी शंकर पटेल, प्रेमलता नायक, यासमीन खान, निषाद खान, नियति साहू, गणेश चौहान एवं कमलेश निराला का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में शुद्ध लेखन के प्रति रुचि बढ़ाने तथा भाषा संबंधी दक्षताओं को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!