सांकरा

सांकरा: अज्ञात वाहन की ठोकर से साईकिल सवार की मौत

सांकरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जुगलाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम चैनडीपा का निवासी है । कक्षा 09 वी तक पढा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 14.09.23 को भतीजा राकेश पटेल अपने सायकल से पढने के लिए ग्राम भगतदेवरी हाई स्कुल गया था पढाई करने के बाद शाम करीब 15.30 बजे स्कुल की छुट्टी होने के बाद राकेश सायकल से वापस अपने घर ग्राम चैनडीपा सायकल से आ रहा था जो ढाबाखार चौक के पास पहूंचा था कि उसी समय बसना की तरफ से  अज्ञात 4 चक्का वाहन का चालक अपने वाहन को तेज  रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर पीछे से राकेश को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे राकेश की सायकल पुरी तरह से क्षतिगस्त हो गई राकेश के सिर में, बायें पैर व दाहिने हाथ में चोट आकर खुन बहने लगा जिसे डायल 112 के माध्यम से ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिग होम बसना में भर्ती किए डक्टर साहब ईलाज करने के बाद अच्छा उपचार के लिए रायपुर रिफर किए दिनांक 15.09.23 के सुबह करीब 03-04 बजे एम्बुलेंस वाहन से राकेश को रायपुर लेकर जा रहे थे जिसकी ग्राम लोहरीनडोंगरी डीपापारा के पास पहूंचे थे उसी समय राकेश की मृत्यु हो गई राकेश की मृत्यु रोड एक्सीडेंट से हुई है । घटना को रोड में चलने वाले व आसपास के रहने वाले देखे है ।  पुलिस ने279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!