सांकरा

सांकरा:कीर्तन कार्यक्रम देखने जा रहे युवक से मारपीट पढ़े पूरी खबर

सांकरा। गांव में कीर्तन कार्यक्रम देखने जा रहे एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे की है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह खाना खाने के बाद अपने दोस्त सौरभ प्रधान के साथ गांव में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम देखने सोसायटी के पास जा रहा था। इसी दौरान मनोज नायक के घर के पास गली में गांव के पुरुषोत्तम खड़िया, प्रभु खड़िया, कमल बरिहा, नितेश निषाद और मिलन खड़े थे।

पीड़ित के अनुसार, कुछ समय पहले पुरुषोत्तम खड़िया गांव की गली में गाली-गलौज कर रहा था, जिसे उसने मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पांचों ने मिलकर पीड़ित के साथ अश्लील गाली-गलौज की। विरोध करने पर सभी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। वहीं, पुरुषोत्तम खड़िया ने अपने हाथ में पहने कड़े से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट में युवक के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। घटना के समय उसका दोस्त सौरभ प्रधान मौके पर मौजूद था। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने पिता को देने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!