महासुमंद

महासमुंद:कचरा शुल्क मांगने पर भड़का दुकानदार, सफाई कर्मचारियों से गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

महासमुंद। शहर में सफाई कार्य के दौरान कचरा शुल्क मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। नगर पालिका महासमुंद के सफाई सुपरवाइजर ने एक दुकानदार पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और सफाई कर्मचारी का कॉलर पकड़कर मारपीट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 की सुबह नगर पालिका के सफाई सुपरवाइजर अपने साथी कर्मचारियों गोपाल सोना, अनितो कुमार, शिव दास मानिकपुरी, आलोक सोनवानी, तनूज कुमार और पार्थव सोना के साथ शहर में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे हेमंत बोथरा की दुकान के पीछे साई मंदिर के पास पहुंचे, जहां दुकान का काफी कचरा फेंका हुआ था।
सफाई सुपरवाइजर के अनुसार, जब उन्होंने दुकानदार से कचरा वहां फेंकने के संबंध में पूछताछ की और निर्धारित शुल्क जमा करने को कहा, तो दुकानदार ने कथित तौर पर कहा कि वह अपनी मर्जी से कहीं भी कचरा फेंक सकता है और सफाई करना कर्मचारियों का काम है। शुल्क देने से इनकार करते हुए उसने कथित रूप से कहा कि वह एक रुपया भी नहीं देगा और जो करना है कर लें।
इसके बाद शुल्क दिए बिना सफाई नहीं करने की बात कहने पर दुकानदार ने कथित तौर पर कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान उसने सफाई कर्मचारी अनितो कुमार का कॉलर पकड़कर मारपीट करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया।
सफाई सुपरवाइजर ने बताया कि घटना के समय उनके साथी कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा और सुना। मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!