महासुमंद

तुमगांव:धान की बाड़ी देखने रुकी महिला से बहू ने की मारपीट, सिर व हाथ में आई चोट

 

तुमगांव। महासमुंद जिले के ग्राम चुहरी में घरेलू विवाद को लेकर बहू द्वारा अपनी सास के साथ गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चुहरी निवासी उत्तरा बाई निषाद (56 वर्ष) गृहिणी हैं। 16 अक्टूबर 2026 को वह अपने पति लखन लाल निषाद के साथ सोसायटी से शक्कर लेकर घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे दोनों अपने पुराने घर के पास पहुंचे, जहां बाड़ी में लगे धान को देखने के लिए रुक गए। इसी दौरान उनकी बहू पूर्णिमा निषाद वहां पहुंची और घर का बिजली कनेक्शन कटवाने की बात को लेकर विवाद करने लगी।

आरोप है कि पूर्णिमा निषाद ने उत्तरा बाई के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पति लखन लाल निषाद ने किसी तरह मामला शांत कराया और पत्नी को घर ले गए। मारपीट में उत्तरा बाई के सिर, दाहिने हाथ और कंधे में चोटें आईं।

पीड़िता ने चौकी सिरपुर में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पूर्णिमा निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 एवं 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!