महासुमंद

तुमगांव:सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, छोटा हाथी चालक पर FIR

तुमगांव। थाना तुमगांव क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार छोटा हाथी वाहन के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भोरिंग निवासी लिंकन जॉन कुरील (59 वर्ष) 18 अप्रैल 2026 को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HE 2087 से शादी कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे वे NH-53 मार्ग पर ग्राम कोडार स्थित फारेस्ट डिपो के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे छोटा हाथी क्रमांक CG 09 JB 5574 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में लिंकन जॉन कुरील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 11 मई 2026 को उनकी मौत हो गई। मामले में थाना तुमगांव पुलिस ने मर्ग क्रमांक 71/26 कायम कर जांच की। पीएम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथनों के आधार पर दुर्घटना के लिए छोटा हाथी चालक की लापरवाही सामने आने पर एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!