सब्जी को रखने उठाने की बात को लेकर मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में रेखा ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 02 इमलीभांठा का निवासी है । सब्जी बेचने का काम करती है। दिनांक 14/10/2024 के सुबह करीब 07:00 बजे अपने लूना में सब्जी लेकर स्वामी चौक के रोड किनारे मेडिकल दूकान के सामने दुकान लगाकर सब्जी बेची और करीब 10 बजे अपना सब्जी सामान समेटकर घर जाने के लिये तैयार हो रही थी कि उसी समय बगल में सब्जी बेचने वाली सीता पटेल, पूजा पटेल एवं पार्वती के साथ पुराना रंजीश रखते हुये सब्जी को रखने उठाने की बात को लेकर अश्लील गाली गुफ्तार करते जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का व डंडा एवं पत्थर से मारपीट उक्त तीनो लोगो ने किया है जिससे सिर में, माथा में चोट लगकर खून निकला है तथा बांया हाथ, पीठ में, जांघ में चोट लगकर दर्द हो रहा है। घटना को आसपास के लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























