महासुमंद

महासमुंद:शराब के नशे में पति का उत्पात, पत्नी को पीटकर दी जान से मारने की धमकी

महासमुंद। थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम चिंगरौद में चरित्र शंका को लेकर पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में सामाजिक रीति-रिवाज से बसंत निषाद के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि 31 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और बाड़ी की ओर जाने की बात को लेकर चरित्र शंका करते हुए विवाद करने लगा। इस दौरान उसने गाली-गलौज की तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में महिला के चेहरे, होंठ, सिर और कान में चोटें आई हैं। घटना के दौरान देवर के बेटे सोमन निषाद ने बीच-बचाव किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!